रास्ते में ही दुल्हन का घूंघट उठाने लगा दूल्हा, मगर रिश्तेदार ने बांध दी घिग्घी

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| दूल्हा की ऐसी हरकत देख कर मेहमान भी हिल जाते हैं|

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों की संख्या में वीडियो हर रोज अपलोड किए जाते हैं| मगर इनमें सबसे ज्यादा शादी वाले वीडियो को ही देखना लोग पसंद करते हैं| इसकी वजह है इसमें नजर आने वाले अलग-अलग नजारे| कभी दूल्हा-दुल्हन शानदार एंट्री डांस से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कभी दोनों में स्टेज पर ही ताबड़तोड़ फाइट शुरू हो जाती है| ज्यादातर वीडियो स्क्रिप्टेड ही होते हैं मगर लोगों को खूब हंसा जाते हैं| अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जो दूल्हा और दुल्हन से ही जुड़ा हुआ है| वीडियो खूब वायरल हो रहा है|

शादी से जुड़े इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विवाह हो चुका है| दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा करते घर ले जा रहा है| उसके पीछे-पीछे नाते रिश्तेदार भी चल रहे हैं| कैमरामैन का पूरा फोकस दूल्हा और दुल्हन भी रहता है| वो उनकी सारी गतिविधियों को कैद कर रहा होता है| सब कुछ नॉर्मल चल ही रहा होता है कि दूल्हा अजीब हरकत पर उतर आया| उसने रास्ते में ही दुल्हन का घूंघट उठा दिया और चेहरा देखने लग गया| दुल्हन का चेहरा देखते ही दूल्हा ‘वाह भई वाह…’ बोल उठा| मगर उसकी ये हरकत उसके एक रिश्तेदार को पसंद नहीं आया और उसने उसे दो मिनट में चुप करा दिया|

ऐसा करने पर दूल्हे का रिश्तेदार उसे आराम से चलने और चुप रहने को कहता है जिसके बाद दूल्हा चुप पड़ जाता है| दूसरी ओर दुल्हन चुपचाप आराम से अपने ससुराल की तरफ बढ़ती है| इस वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है| कुछ ही देर में इस वीडियो पर लाइक्स और व्यूज की भरमार आ गई है| दूसरी ओर नेटिजन्स भी हमेशा की तरह इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

यह भी पढ़ें -  सरपंच की गोली मारकर हत्या गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम