आक्रोश रैली में जुटे प्रदेश भर के सफाई कर्मी, कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की मांग को लेकर की आंदोलन घोषणा

हरियाणा के सफाई कर्मचारियों ने 14 और 15 दिसंबर को दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है| रविवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने रोहतक में आक्रोश रैली की| जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की|



कर्मचारियों ने सरकार से कच्चे कर्मचारियों को भी सरकारी बनाने की मांग की है। मांग न मानने पर रैली के अंत में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन घोषणा की जाएगी। पुरानी आईटीआई मैदान में भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।हरियाणा के रोहतक में नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर रविवार को रोहतक के पुराने आईटीआइ मैदान में प्रदेशभर से भारी मात्रा में सफाई कर्मचारी जुटे। सरकार से कच्चे कर्मचारियों को सरकारी करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न करने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदेश के यमुनानगर से लेकर सिरसा, फरीदाबाद तक से कर्मचारी रोहतक पहुंचे हैं। सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, रोहतक में रैली कर बनाई आंदोलन की रणनीति भी बनाई |

हरियाणा के सफाई कर्मचारियों ने 14 और 15 दिसंबर को दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है| रविवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने रोहतक में आक्रोश रैली की| जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की|

मंच पर पहुंचे नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री का कहना है कि सफाई कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। ठेका प्रथा समाप्त करने के नाम पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शामिल कर पक्का होने व समान काम समान वेतन का अधिकार छीन लिया है और न्यायालय से न्याय मांगने का रास्ता भी बन्द कर दिया है |
और कहा कि गुरुग्राम के 3480 व रोहतक के 500 सफाई कर्मचारियों सहित अलग-अलग पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों व अग्निशमन केंद्रों के 5000 कर्मचारियों की छंटनी कर बेरोजगार बना दिया है। न्यूनतम वेतन 10 हजार तथा अधिकतम वेतन 1 लाख 88 हजार रुपये से ज्यादा है। इस तरह वेतनमानों में भारी असमानता से कर्मचारी नाराज हैं। न्यूनतम वेतन 1 : 7 के अनुपात में 26000 ₹ किया जाना चाहिए तथा तृतीय चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में भी वेतन विसंगतियां दूर करते हुए बढ़ोतरी की जाए
| रैली के अंत में मंच से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  युवक को लिफ्ट मांगना पड़ गया महंगा,नगदी और मोबाइल फोन छीने