CET के चलते हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं अक्टूबर परीक्षा तिथियां बदली, जाने किस दिन परीक्षा शुरू होंगी

राज्य में सीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है | जिसके चलते हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने अक्टूबर में होने वाली एकेडमिक/ ओपन परीक्षा-अक्टूबर 2023 तिथियों में बदलाव किया गया है|

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि हरियाणा में आयोजित होने वाली सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा को देखते हुए शिक्षा बोर्ड की 20 अक्तूबर को आयोजित होने वाली सेकेंडरी गणित एवं सीनियर सेकेंडरी की भूगोल विषय की परीक्षा अब 19 अक्तूबर 2023 को आयोजित की जाएंगी| जो की 11 नवंबर तक चलेगी|परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी| हरियाणा बोर्ड ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस अपनी वेबसाइट पर जारी की है|परीक्षा के तिथि-पत्र के बारे में सूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है। यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी| बोर्ड परीक्षा का डिटेल शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है, जिसे स्टूडेंट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं|

यह भी पढ़ें -  हरियाणा में ने नया रोड कहाँ कहाँ से गुजरेगा

हरियाणा बोर्ड ने अक्टूबर परीक्षा की तारीख बदल में बदलाव का फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि राज्य में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन होना है।जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा बोर्ड द्वारा सीईटी (CET 2023) कॉमन एंट्रेंस ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर को किया जाएगा|
जो भी छात्र- छात्राएं इस परिक्षा में शामिल होने वाले हैं वे इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। बिना प्रवेश पत्र के एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।