बालिकाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की लेक लड़की योजना, जानिए किन परिवारों को मिलेगा फ़ायदा

महाराष्ट्र सरकार ने लेक लड़की योजना की शुरुआत की है| इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी| सहायता 5 अलग-अलग चरणों में मिलेगी|



लेक लड़की योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा लड़कियों के लिए एक प्रमुख योजना है| लेक लाडली योजना की घोषणा वित्त मंत्री देवेंद्र फणनवीस ने की ब्थी| अपने 2023-2024 बजट भाषण में देवेंद्र फड़नवीस ने इसका जिक्र किया था| महाराष्ट्र लेक लड़की योजना शुरू करने के पीछे मुख्य मकसद लड़कियों को सशक्त बनाना और उन्हें अपनी बुनियादी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करना है|

-पात्र बालिकाओं को 5 निम्न तरीके से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी:

* 5,000/ रुपये : जन्म के समय
* 6,000/रुपये : जब लड़की कक्षा 1 में प्रवेश लेती है
* 7,000/रुपये : जब लड़की कक्षा 6 में प्रवेश लेती है
* 8,000/रुपये : जब लड़की 11वीं कक्षा में प्रवेश लेती है
* 75,000/रुपये : जब लड़की 18 वर्ष की हो जाए|

-निम्न में से कोई भी राशन कार्ड रखने वाले परिवार लेक लड़की योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं:

* पीला राशन कार्ड
* नारंगी राशन कार्ड
* लेक लड़की योजना के लाभ के लिए केवल वे लड़कियां लाभार्थी पात्र हैं जिनका जन्म 1 अप्रैल 2023 को या उसके बाद हुआ हो |
* लेक लड़की योजना के माध्यम से लड़कियों की शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी |
* महाराष्ट्र की लेक लड़की योजना को “लेक लड़की योजना ” या “लड़कियों के लिए महाराष्ट्र वित्तीय सहायता योजना” के नाम से भी जाना जाता है|
* महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लेक लड़की योजना शुरू करने की मंजूरी दे दी|

-योजना के तहत निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:

* लड़कियों के माता-पिता महाराष्ट्र के स्थायी निवासी होने चाहिए|
* लाभार्थी के पास पीला या नारंगी राशन कार्ड होना चाहिए|
* बालिका का जन्म 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद होना चाहिए|


यह भी पढ़ें -  IELTS संचालक से फायरिंग कर फिरौती में मांगें 1 करोड़ । मूसेवाला हत्याकांड से ताल्लुक रखता है आरोपी